01 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं

1840: विश्व का पहला डाक टिकट ग्रेट ब्रिटेन में जारी किया गया था, जिसके ऊपर ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया का चित्र छपा था। यह डाक टिकट काले रंग में एक छोटे से चौकोर काग़ज़ पर छपा था और उसकी कीमत एक पेनी रखी गई थी।
1886: अमरीका की मज़दूर यूनियनों नें काम का समय 8 घंटे से ज़्यादा न रखे जाने के लिए हड़ताल की थी। तब से पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस मनाने की शुरूआत हुई।
1897: स्वामी विवेकानन्द ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। स्वामी विवेकानन्द का उद्देश्य ऐसे साधुओं को संगठित करना था, जो रामकृष्ण परमहंस की शिक्षाओं में गहरी आस्था रखें, उनके उपदेशों को जनसाधारण तक पहुँचा सकें और संतप्त एवं दु:खी मानव जाति की नि:स्वार्थ सेवा कर सकें।
1914: अमेरिकी कार निर्माता कंपनी फोर्ड मोटर्स पहली कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम करने का नियम लागू किया।
1923: भारत में मई दिवस मनाने की शुरुआत सन 1923 में चेन्नई में हुई। उस समय इस को मद्रास दिवस के तौर पर प्रामाणित कर लिया गया था। इसकी शुरूआत भारती मज़दूर किसान पार्टी के नेता कामरेड सिंगरावेलू चेट्यार ने शुरू की थी। भारत समेत लगभग विश्व के 80 देशों में यह दिवस एक मई को मनाया जाता है।
1956: अमेरिकी वैज्ञानिक जोनास सॉल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध करायी गयी।
1960: बंबई पुनर्गठन अधिनियम के तहत् महाराष्ट्र को आधिकारिक रुप से भारत सरकार का अलग राज्य घोषित किया गया।
2001: नीदरलैंड समलैंगिक विवाह क़ानून को लागू करने वाला दुनिया का पहला देश बना। इसके बाद, अब तक बेल्जियम, स्पेन, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, स्वीडन, पुर्तगाल, आयरलैंड और अमेरिका में भी समलैंगिक विवाह को क़ानूनी लागू कर चुके है।
2004: यूरोप में स्थित 28 देशों का एक राजनैतिक एवं आर्थिक मंच यूरोपीय संघ (यूरोपियन यूनियन) में 10 नये राष्ट्र शामिल हुए थे, जो ज्यादातर पूर्वी यूरोप के देश थे।
2011: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा 11 सिंतबर 2001 हमले का मास्टरमाइंड अल कायदा का मुखिया ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के एबटाबाद शहर में मारे जाने की घोषणा हुई।
01 मई को हुए निधन


2017: प्रतापसिंह बघेल / पुरुष / राजनीतिज्ञ / भारत
2004: रामप्रकाश गुप्त / पुरुष / राजनीतिज्ञ / भारत
01 मई को जन्मे व्यक्ति


1883: टॉम मूर / पुरुष / अभिनेता / संयुक्त राज्य अमेरिका
1919: मन्ना डे / पुरुष / गायक / भारत
1913: बलराज साहनी / पुरुष / अभिनेता / भारत
1990: हर्षिका पूनच्चा / महिला / अभिनेत्री / भारत
1995: राधिका मदन / महिला / अभिनेत्री / भारत
1988: अनुष्का शर्मा / महिला / अभिनेत्री / भारत
1909:महामाया प्रसाद सिन्हा / पुरुष / राजनीतिज्ञ / भारत
1932: एस. एम. कृष्णा / पुरुष / राजनीतिज्ञ / भारत

