3 सितम्बर की महत्वपूर्ण घटनाये
1783: अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ क्रांतिकारी युद्ध समाप्त हो गया।
1791: फ्रांस की संसद ने देश का संविधान पारित किया।
1812: इंग्लैंड के लंदन शहर में डब्बों में खाना भरने वाला संसार का पहला कारखाना खुला।
1833: बेंजामिन एच.डे. ने अमेरिका में पहला सफल समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क सन’ का प्रकाशन शुरू किया।

1906: भारत के मशहूर फिल्म अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का पेशावर (अब पाकिस्तान) में जन्म हुआ।
1923: देश के दिग्गज तबला वादक पंडित किशन महाराज का जन्म हुआ था।
1939: ब्रिटिश प्रधानमंत्री नेविले चेम्बरलिन द्वारा एक रेडियो प्रसारण पर ब्रिटेन और फ्रांस का जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरु हुआ।
1940: हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार प्यारेलाल का जन्म हुआ।
1943: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।
1950: एमीलियो नीनो फरिना पहले फार्मूला वन वर्ल्ड चैपिंयन बने।
1971: कतर को स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
1984: एक भयानक तूफान की वजह से दक्षिण फिलिपीन्स में करीब 1300 मारे गए और सैकड़ों घायल हुए। हवाओं की रफ्तार 185 किलोमीटर प्रति घंटे तक मापी गई।
2014: भारत तथा पड़ोसी देश पाकिस्तान में बाढ़ के कारण 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

3 सितम्बर को हुए निधन
2010: माइक एडवर्ड्स / पुरुष / संगीतकार / ग्रेट ब्रिटेन
2012: माइकल क्लार्क डंकन / पुरुष / अभिनेता / संयुक्त राज्य अमेरिका
3 सितम्बर को जन्मे व्यक्ति


1905: कमलापति त्रिपाठी / पुरुष / राजनीतिज्ञ / भारत
1934: राजकुमार दोरेंद्र सिंह / पुरुष / राजनीतिज्ञ / भारत
1950: गोविन्द नामदेव / पुरुष / अभिनेता / भारत
1965: मनोज जोशी / पुरुष / अभिनेता / भारत