07 सितम्बर की महत्वपूर्ण घटनाये
1191 इंग्लैंड के राजा रिचर्ड प्रथम ने अरसफ के राजा सलाउद्दीन को तीसरे धर्मयुद्ध में मात दी।
1533 ब्रिटेन और आयरलैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम का लंदन के ग्रीनविच में जन्म हुआ।
1630 अमेरिका के मैसाच्युसेट्स राज्य में बोस्टन शहर की स्थापना की गई।
1822 ब्राज़ील ने पुर्तगाल के अधिकार से स्वतंत्रता प्राप्त की। आज का दिन ब्राज़ील का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1882 बंगाल के कांतल पाडा गांव में बंकिम चन्द्र चटर्जी ने राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” की रचना की। बंग भंग आंदोलन में ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रीय नारा बना।
1921 अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में सर्वप्रथम औरतों के लिए सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मिस अमेरिका को कामयाबी मिली।
1923 ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में इंटरपोल की स्थापना की गई।
1927 फिलियो टेलर ने पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की।
1963 अशोक चक्र विजेता भारतीय एयरहोस्टेस (विमान परिचारिका) नीरजा भनोट का जन्म हुआ।
1979 स्कॉट रसमिसल और उनके पिता ब्यू रस्मिसन द्वारा स्थापित खेल और मनोरंजन केबल चैनल इ.एस.पी.एन. ने केबल कार्यक्रमों की शुरुआत की।
1999 ग्रीस के राजधानी एथेंस में आये 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत हो गयी और 500 से अधिक घायल हो गए तथा 50,000 लोग बेघर हो गए।
2005 मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।
2012 दक्षिण-पश्चिम चीन में भूकंप से 64 लोग मारे गए और 715 घायल हो गये।
07 सितम्बर को हुए निधन
2014 योशिको यामागुची / महिला / अभिनेत्री / जापान
07 सितम्बर को जन्मे व्यक्ति

1963 नीरजा भनोट / महिला / विमान परिचारिका / भारत
1934 सुनील गंगोपाध्याय / पुरुष / साहित्यकार / भारत