16 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं


1527: बाबर ने खानवा के युद्ध में राणा सांगा को हराया। बाद में अपने ही विश्वासपात्र के जहर देने से सांगा की मौत हुई थी।
1907: विश्व का सबसे बड़ा क्रूजर ब्रिटिश इनविसिबल का निर्माण ग्लासगो में हुआ।
1910:भारत और इंग्लैंड, दोनों के लिए खेलने वाले एकमात्र क्रिकेटर इफ्तिकार अली खान पटौदी का जन्म।
1922: सुल्तान फोआद प्रथम मिस्र के सुल्तान बने, इंग्लैंड ने मिस्र को मान्यता दी।
1942: V-2 रॉकेट का लांच किया गया, लेकिन उसी दौरान इसमें ब्लास्ट हो गया।
1966: अमेरिका ने मानवयुक्त अंतरिक्ष यान जेमिनी 8 लांच किया।
1976: आठ सालों तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और 13 वर्षों तक लेबर पार्टी के नेता रहे, हैरल्ड विल्सन ने त्यागपत्र देकर सबको चौंका दिया था।
1989: मिस्र में चिपोज के पिरामिड में 4400 साल पुरानी ममी मिली।
1995: नासा अंतरिक्ष यात्री नॉर्मन रूसी अंतरिक्ष स्टेशन मीर का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी बने।
2006: संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति के गठन के लिए सर्वसम्मति से वोट दिया।
2007: एक ओवर में छह छक्के लगाकर दक्षिण अफ़्रीका के हर्शेल गिब्स ने विश्व रिकार्ड बनाया।
2012: भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
2013: पाकिस्तान के रावलपिंडी में बस दुर्घटना के कारण 24 सैनिक मरे।
2014: क्रीमिया के लोगों ने यूक्रेन छोड़कर रूस में शामिल होने के पक्ष में मतदान किया।
16 मार्च को हुए निधन
–
16 मार्च को जन्मे व्यक्ति