17 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाये

दैनिक रूप से आयोजित इतिहास से महत्वपूर्ण घटनाओं की सूची। यह सूची भारत में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए उपयोगी है।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 17 अक्टूबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

17 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस ।
  • विश्व आघात ( ट्रॉमा ) दिवस।
  • आल इंडिया खिलाफत दिवस 1919 ( स्मृति दिवस )।

17 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाये

1456: ग्रीसवाल्ड विश्वविद्यालय की स्थापना 1456 में हुई। यह उत्री यूरोप का दूसरा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है।

सैयद अहमद खां
सैयद अहमद खां

1605: मुगल शासक अकबर का निधन हुआ।

1797 – कैम्पो फॉर्मिओ की संधि ने पहले गठबंधन युद्ध को समाप्त कर दिया।

1801 – बतवियन गणराज्य में एक तख्तापलट का आयोजन किया गया।

1806: हैती क्रांति के पूर्व नेता और हैती के सम्राट जैक्स प्रथम की उनके दमनकारी शासन के बाद 1806 को हत्या कर दी गयी.

1817: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सैयद अहमद खां का दिल्ली में जन्म हुआ।

1870: कलकत्ता बंदरगाह को एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया।

1878: जॉन ए मैकडॉनाल्ड पांच वर्ष तक सरकार में विपक्ष की भूमिका निभाने के बाद एक बार फिर कनाडा के प्रधानमंत्री चुने गये।

1888: वैज्ञानिक थामस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए 1888 में आवेदन किया।

जॉन ए मैकडॉनाल्ड
जॉन ए मैकडॉनाल्ड
महात्मा गांधी
महात्मा गांधी

1904: बैंक ऑफ इटली को आम लोगों के लिए खोला गया।

1912: बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा 1912 में की।

1917: प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने 1917 को पहली बार जर्मनी पर हवाई हमले किये।

1918: युगोस्लाविया ने खुद को गणतंत्र देश घोषित किया।

1919 – आल इंडिया खिलाफत दिवस का आयोजन।

1920 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना ताशकंद में की गयी।

1933 – महान वैज्ञानिक अलर्बट अंस्टाइन ने जर्मनी छोड़ अमेरिका में शरण ली।

1940: महात्मा गांधी ने निजी सत्याग्रह की घोषणा की।

1941: द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया।

1956: इंग्लैंड में पहला बड़ा न्यूक्लियर पावर स्टेशन शुरू हुआ।

1970: भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व लेग स्पिनर और कप्तान अनिल कुंबले का कर्नाटक की राजधानी बेंगलोर (अब बेंगलुरु) में जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में 619 टेस्ट और 337 वनडे विकेट चटकाए।

अनिल कुंबले
अनिल कुंबले

1973: तेल निर्यातक अरब देशों ने इस्राईल को तेल बेचने वाली कंपनियों और अमरीका व ब्रिटेन पर प्रतिबंध लगा दिया।

1977 – कनाडा ने संसद का लगातार सीधा टीवी प्रसारण शुरू किया।

1979: मदर टेरेसा को 1979 में शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

2000: पश्चिम एशिया शांति वार्ता 2000 को सम्पन्न, दोनों पक्ष बिल क्लिंटन के तीन सूत्रों पर सहमत।

2003: चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की।

2003: ब्रिटिश लेखक डीबीसी पियरे के पहले उपन्यास ‘वेरनारन गॉड लिटिल’ को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार देने की घोषणा 2003 को की गई।

2004 – गुआंतानामो बे बंदीगृह में अमेरिकी सैनिकों द्वारा बंदियों को अमानवीय यातनाएँ दिये जाने का रहस्योद्घाटन।

2007: आयरिश लेखिका एनी एनराइट को 2007 में उनके उपन्यास ‘द गेदरिंग’ के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008: एकाधिकार व प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने 2008 में निजी एअर लांइस, किंगफिशर और जेट एयरवेज के गठबंधन की जाँच के आदेश किए।

2009: हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी देशों को ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से आगाह करने की कोशिश की।

2019 – नीति आयोग ने पहली बार भारत नवाचार सूचकांक जारी किया। कर्नाटक शीर्ष पर, तमिलनाडु दूसरे और महाराष्‍ट्र तीसरे स्‍थान पर।

2020 – उत्तर प्रदेश के पीलीभीत भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 32 लोग घायल हुए।

2020 – उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एस के सैनी का भारत और अमेरिका के बीच सैन्य सहयोग को और बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए चार दिवसीय अमेरिका दौरा आज से शुरू हुआ।

2020 – भारत के औषधि महानियंत्रक ने रूस की कोविड वैक्सिन स्पुतनिक-5 के मानव परीक्षण को अनुमति दी।

2020 – न्‍यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न की लेबर पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की।

2020 – पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने राष्ट्रीय टी 20 कप के समापन के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।

2021 – पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने “मेरा घर मेरे नाम” योजना लांच की।

2021 – रुसी टीम अंतरिक्ष में पहली बार किसी फिल्म की शूटिंग करने का इतिहास रचने के बाद सकुशल धरती पर वापस लौटी।

17 अक्टूबर को  हुए निधन 

1890 – सूफी संत लालन फकीर।

1906 – स्वामी रामतीर्थ – हिन्दू धार्मिक नेता थे, जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात थे।

1983 – फ़्रांस के समाज शास्त्री रेमन्ड आरोन का निधन हुआ।

1998 – लल्लन प्रसाद सिंह आईसीएस – असम , मणिपुर , मेघालय , नागालैंड और त्रिपुरा के राज्यपाल थे। –

2019 – क्यूबा की बैले डांसर एलिसिया अलोंसो का निधन।

17 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति 

बर्नी नोलन
बर्नी नोलन
एस. सी. जमीर
एस. सी. जमीर

1817: अलीगढ़ ओरिएंटल कॉलेज के संस्थापकसर सैयद अहमद खाँ का जन्म 1817 में हुआ।

1817: प्रसिद्ध अमेरिकी नाटककार आर्थर ऐशन मिलर का जन्म 1817 में हुआ।

1877: भारतीय ईसाई महिला संत सिस्टर यूप्रासिआ का जन्म 1877 में हुआ।

1887: स्वतंत्रता सेनानी सारंगधर दास का जन्म 1887 में हुआ।

1892 – आर. के. शनमुखम चेट्टी – राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री थे।

1923 – प्रसिद्ध लेखिका / उपन्यासकार शिवानी का जन्म हुआ।

1927 – ख्वाजा शम्सुद्दीन अज़ीमी अध्यात्मवाद के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के पाकिस्तानी विद्वान हैं।

1929 – चंद्रशेखर रथ ओड़िया भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।

1931 – एस सी जमीर – नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री।

1932 – राजीव तारानाथ – भारतीय सरोद वादक शास्त्रीय संगीतकार।

1936: हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार दूधनाथ सिंह का जन्म 1936 में हुआ।

1955: हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री स्मिता पाटिल का जन्म 1955 में हुआ।

1960: बर्नी नोलन / महिला / गायक / ग्रेट ब्रिटेन

1970 – भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व लेग स्पिनर और कप्तान अनिल कुंबले का कर्नाटक की राजधानी बेंगलोर (अब बेंगलुरु) में जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में 619 टेस्ट और 337 वनडे विकेट चटकाए।

1970: श्रीलंकाई क्रिकेट टीम का प्रमुख बल्लेबाज अरविंद डिसिल्वा का जन्म 1970 में हुआ।

1973 – भगवंत सिंह मान – कवि व पंजाब के 17वें और वर्तमान मुख्यमंत्री ।

2001 – टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की 50 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले फरीदाबाद के मनीष नरवाल।

आगे पढ़ें

प्रतिमास – इतिहास में यह दिन