18 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं

1801: भारत में पहले आयुध निर्माण कारखाने की स्थापना हुई।
1922: ब्रितानी अदालत ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद राजद्रोह के मामले में महात्मा गांधी को 6 साल की

जेल की सजा सुनाई थी।
1938: भारत के मशहूर अभिनेता शशि कपूर का जन्म हुआ था। उनका असली नाम बलबीर राजकपूर है।
1944: नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने बर्मा के रास्ते भारत में प्रवेश किया।
1953: पश्चिमी तुर्की में आए भूकंप के कारण 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
1965: सोवियत संघ के वायुसेना पायलट एलेक्सी लियोनोव ने पहली बार स्पेसवॉक किया था। तब से अब तक करीब 200 से ज्यादा यात्री स्पेसवॉक कर चुके हैं।
1971: पेरू में भूस्खलन से 200 लोग मरे।
1978: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी देने का फैसला हुआ।
1990: अमरीकी संग्रहालय से 500 मिलियन डॉलर की कलाकृतियों की चोरी हो गई। संग्रहालय ने इन चोरों पर 50 लाख डॉलर का ईनाम घोषित किया। इसके बावजूद भी इन कलाकृतियों का कुछ भी पता नहीं चला।
1997: तुर्की में रूस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोग मरे।
2000: उगांडा में प्रलय दिवस सम्प्रदाय के 230 सदस्यों ने आत्मदाह किया।
2006: संयुक्त राष्ट्र ने ‘मानवाधिकार परिषद’ के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।
2007: पाकिस्तान के क्रिकेट कोच बॉब वूल्मर किंग्सटन में होटल के बाथरुम में मृत पाए गए।
2008: भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय बने।
18 मार्च को हुए निधन

2012: राजा जॉर्ज ट्यूपौ वी / पुरुष / शासक / टोंगा
2009: नताशा रिचर्डसन / महिला / अभिनेत्री / संयुक्त राज्य अमेरिका
18 मार्च को जन्मे व्यक्ति


1914:डॉ. नगेन्द्र सिंह / पुरुष / राजनीतिज्ञ / भारत
1926: पीटर ग्रेव्स / पुरुष / अभिनेता / संयुक्त राज्य अमेरिका
1953:डी. वी. सदानन्द गौड़ा / पुरुष / राजनीतिज्ञ / भारत