19 दिसम्बर की मह्त्वपूर्ण घटनाये


1154 :किंग हेनरी द्वितीय को 21 साल की उम्र में इंग्लैंड के सम्राट की गद्दी सौंपी गई।
1860: भारत के 1848 से 1856 तक गर्वनर जनरल रहे लार्ड डलहौजी का ब्रिटेन में निधन हुआ।
1907: अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया के जैकब्स क्रीक स्थित कोयले की खदान में हुये विस्फोट में 239 मजदूरों की मौत हुई।
1927: महान स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फांसी दे दी।
1931: जोसफ ए लियोंस आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने।

1932: बीबीसी ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सेवाओं की शुरुआत आॅस्ट्रेलिया से की।
1934: भारत की 12वीं राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का जन्म महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ।
1950: जेन इसेनहोवर उत्तरी अटलाटिंक गठबंधन के कमांडर बने।
1961: गोवा को पुर्तगाल की गुलामी से आजादी मिली। ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय सैनिकों ने गोवा के बॉर्ड में प्रवेश किया था।
1974: आॅस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग का जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में 168 टेस्ट में 13378 और 375 वनडे मैचों में 13704 रन बनाए हैं।
1998: अमर्त्य सेन को बांग्लादेश ने मानद नागरिकता से नवाजा, डेनवर (अमेरिका) में आयोजित विश्व विकलांग स्कीइंग में शील कुमार (भारत) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित हुए।
2007: टाइम पत्रिका ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को पर्सन आफ़ द ईयर के ख़िताब से नवाजा।
2012: पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी।
19 दिसम्बर को हुए निधन


1927: अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ाँ / पुरुष / स्वतंत्रता सेनानी / भारत
1927: राम प्रसाद बिस्मिल / पुरुष / स्वतंत्रता सेनानी / भारत
1907: सर जॉन स्ट्रेची / पुरुष / गवर्नर जनरल / ग्रेट ब्रिटेन
2002: बाबूभाई पटेल / पुरुष / राजनीतिज्ञ / भारत
19 दिसम्बर को जन्मे व्यक्ति


1934: प्रतिभा देवी सिंह पाटिल / महिला / राजनीतिज्ञ / भारत
1935: सिड फील्ड / पुरुष / लेखक / संयुक्त राज्य अमेरिका
1919: ओम प्रकाश / पुरुष / अभिनेता / भारत
1984: अंकिता लोखंडे / महिला / अभिनेत्री / भारत