ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार अक्टूबर 19 किसी वर्ष में दिन संख्या 292 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 293 है।
दैनिक रूप से आयोजित इतिहास से महत्वपूर्ण घटनाओं की सूची। यह सूची भारत में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए उपयोगी है।
तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 19 अक्टूबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
19 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाये

1630: बोस्टन में पहली बार आम अदालत का आयोजन किया गया।
1781: ब्रिटिश जनरल कॉर्नविलास ने अमेरिका में आत्मसमर्पण किया, अमेरिकी क्रांति युद्ध का समापन हुआ।
1813: लैपजिंग का युद्ध समाप्त हुआ।
1853: अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली आटा चक्की शुरू की गयी।
1872: न्यू साउथ वेल्स में विश्व का सबसे बड़ा सोने का टुकड़ा (215 किग्रा) पाया गया।
1900: जर्मन वैज्ञानिक माक्स प्लांक ने ‘प्लांक का नियम’ प्रतिपादित किया था। इसे ‘ब्लैक बॉडी एमिशन’ का नियम भी कहा जाता है।
1920: स्वाध्याय परिवार के अठालवे का महाराष्ट्र में जन्म हुआ
1943: रटगर्ज विवि के छात्र एल्बर्ट शात्ज ने तपेदिक के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा ‘स्ट्रेप्टोमाइसिन’ विकसित की।

1950: मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरी आफ़ चैरिटीज़ की स्थापना की। मदर टेरेसा रोमन कैथोलिक नन थीं जिनके पास भारतीय नागरिकता थी।
1956: रूस और जापान ने हस्ताक्षर कर दोनों देशों के बीच 1945 से चले आ रहे युद्ध को अधिकारिक रूप से समाप्त किया।
1970: भारत में निर्मित पहला मिग-21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया। यह एक सुपर सोनिक लड़ाकू जेट विमान है जिसका निर्माण सोवियत संघ ने किया था।
2003: पोप जॉन पाॅल द्वितीय ने मदर टेरेसा को धन्य घोषित किया। यह संत की उपाधि दिये जाने की दिशा में पहला कदम होता है।
2012: लेबनान की राजधानी बेरुत में बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत हुई और 110 घायल हुय
19 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
1870: प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी मातंगिनी हज़ारा का जन्म 1870 में हुआ।
1903: हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार आर. सी. बोराल का जन्म 1903 में हुआ।
1910: खगोल भौतिक शास्त्री सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर का जन्म 1910 में हुआ।
1911: प्रसिद्ध शायर मजाज़ का जन्म 1911 में हुआ।
1920: भारतीय हॉकि खिलाड़ी बलबीर सिंह का जन्म 1920 में हुआ।
1920: आध्यात्मिक गुरु और फिलॉस्फर पाुडुरंग शास्त्री आठवले का जन्म 1920 में हुआ था।
1922: अमेरिकी पत्रकार जैक एंडरसन का जन्म 1922 में हुआ।
1929: गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला देशपांडे का जन्म 1929 में हुआ।
1923: ‘काशी’ (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार भोलाशंकर व्यास का जन्म 1923 में हुआ।
1961: हिन्दी फ़िल्म अभिनेता सनी देओल के नाम से प्रसिद्ध अजय सिंह का जन्म 1961 में हुआ।
19 अक्टूबर को हुए निधन

1745: मशहूर किताब ‘गुलीवर की यात्राएं’ के लेखक जोनाथन स्विफ्ट का निधन 1745 में हुआ।
1910: सुब्रह्मण्यन् चन्द्रशेखर / पुरुष / वैज्ञानिक / भारत
1929: मिखाइल साइमनोव / पुरुष / अभियंता (इंजीनियर) / रूस
1971: प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक रामअवध द्विवेदी का निधन 1971 में हुआ।