1665 |
लुई चौदहवें के शासनकाल में ब्रिटेन से राजनैतिक, आर्थिक व साम्राज्यवादी मामलों में प्रतिस्पर्धा के लिए भारत में फ़्रांस की ईस्ट इंडिया कम्पनी का गठन हुआ। |
1763 |
भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या हुई। |
1771 |
मुगल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण के तहत दिल्ली के सिंहासन पर बैठे। |
1861 |
समाजसेवी और एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रणेता नेता मदन मोहन मालवीय का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म हुआ। |
1876 |
पाकिस्तान के संस्थापक और काएदे आजम कहे जाने वाले मोहम्मद अली जिन्ना का कराची में जन्म हुआ। |
1878 |
डॉक्टर चार्ल्स ड्राइस्डेल ने एक लेख लिख पहली बार तंबाकू से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। |
1924 |
देश के 10वें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्म हुआ। |
1962 |
सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया। |
1972 |
भारत के अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का तमिलनाडु की राजधानी मद्रास (अब चेन्नई) में निधन हुआ। |
1974 |
पहली बार वैज्ञानिकों ने फेरोन गैस से ओजोन की परत को नुकसान होने की जानकारी दी। |
1977 |
दुनिया के मशहूर अभिनेता चार्ली चैप्लिन का निधन हुआ। |
1994 |
भारत के 7वें राष्ट्रपति ज्ञानी जेल सिंह का चंड़ीगढ़ में निधन हुआ। |
2008 |
भारत के द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गये चन्द्रयान-1 के 11 में से एक पेलोडर्स ने चन्द्रमा की नई तस्वीर भेजी। |
2012 |
दक्षिणी कजाखस्तान के शिमकेंट शहर में एन्टोनोव कम्पनी का एएन-72 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। |