26 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं

1679: ब्रिटेन की संसद ने बन्दी प्रत्यक्षीकरण कानून पारित किया था, जिसे दुनिया का पहला मनुष्य की निजी आज़ादी का मानवाधिकार कानून माना जाता है।
1739: मुगल बादशाह मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह के बीच हुई संधि के परिणामस्वरूप अफगानिस्तान, भारत से अलग हुआ।
1926: लेबनान में संविधान को अंगीकार किया गया।
1950: ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया। इससे पहले हर व्यक्ति को पेट्रोल खरीदने के लिए राशन कार्ड दिया जाता था।
1955: चार्ल्स इवान्स ने दुनिया की तीसरे नम्बर की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कंचनजंघा पर विजय प्राप्त की थी, जिसकी ऊँचाई 8585 मीटर है।
1972: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1983: 7.7 रिएक्टर स्केल से जापान में आए भूकंप में 104 लोगों की मौत हुई।
1999: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया।
2006: इंडोनेशिया के जावा में आए भूकंप के कारण 5700 से अधिक लोगों की मौत और लगभग दो लाख बेघर हुए।
2013: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर आईपीएल ट्वंटी 20 खिताब अपने नाम किया।
2014: भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेन्द्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
26 मई को हुए निधन

2010: क्रिस्टोफर मोरन / पुरुष / पुलिस अधिकारी / ग्रेट ब्रिटेन
26 मई को जन्मे व्यक्ति


1945: विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख / पुरुष / राजनीतिज्ञ / भारत
1932: बेनू सेन / पुरुष / फोटोग्राफर / भारत