29 जनवरी की मह्त्वपूर्ण घटनाये


1528: भारत में मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा सांगा को हराकर चंदेरी के किले पर कब्जा किया।
1693: जॉन फिलिप रैमो नामक फ़्रांसीसी संगीतकार का डिजोन नगर में जन्म हुआ। इन्हें पश्चिम के शास्त्रीय संगीत के जन्मदाताओं में गिना जाता है।
1780: भारत का पहला समाचार पत्र हिक्की गजट या बंगाल गजट या कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर का कोलकाता से प्रकाशन आरंभ हुआ।
1886: कार्ल बेंज ने गैसोलीन ऊर्जा से चालित पहली सफल कार का पेटेंट कराया।
1896: भारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणबानंद महाराज का जन्म हुआ।
1916: ‘प्रथम विश्व युद्ध’ में जर्मनी ने फ्रांस पर पहली बार हमला किया।


1921:मलिक फ़ैसल प्रथम को ब्रिटेन द्वारा तैयार की गयी भूमिका के आधार पर इराक़ का नरेश चुना गया।
1953: संगीत नाटक अकादमी की स्थापना हुई।
1963: फ्रांस के वीटो के कारण यूरोपीय साझा बाजार (ईईसी) में ब्रिटेन को प्रवेश नहीं मिल सका।
1970: शूटिंग में ओलंपिक पदक जीतने वाले कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर का जन्म हुआ।
1979: भारत की सबसे पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया।
2002: अमरीका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने राष्ट्र के नाम अपने संदेश में ईरान, ईराक़, उत्तरी कोरिया को दुनिया में दुष्टता की धुरी क़रार दिया।
2006: भारत के तेज गेंदबाज इरफान पठान टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने।
2010: भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत उत्पादन किए जा रहे पाँचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान की उड़ान का रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया।
29 जनवरी को हुए निधन
2010: टॉम ब्रशशियर / पुरुष / खिलाड़ी / संयुक्त राज्य अमेरिका
29 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

1949: टॉमी रमोन / पुरुष / निर्देशक / संयुक्त राज्य अमेरिका

1947:अशोक गुप्ता / पुरुष / लेखक / भारत
1954: ओपरा विन्फ्रे / महिला / अभिनेत्री / संयुक्त राज्य अमेरिका
1967:बॉबी देओल / पुरुष / अभिनेता / भारत