वर्ष/साल |
घटना/वारदात/वृत्तांत |
1422 |
हेनरी षष्ठम महज नौ महीने की उम्र में ब्रिटेन के राजा घोषित किए गए। |
1881 |
अमेरिका में पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया। |
1887 |
काइनेटोस्कोप का थॉमस एडीसन द्वारा पेटेंट कराया गया। इस उपकरण का इस्तेमाल फिल्मों के निर्माण के लिए किया गया था। |
1920 |
बेल्जियम ने अपने नागरिकों के लिए वृद्धा पेंशन की शुरुआत की। |
1944 |
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्लाइव लॉयड का जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में 110 टेस्ट में 7515 रन और 87 वनडे मैचों में 1977 रन बनाए। |
1955 |
टेक्सास के लुफकिन में पहला माइक्रोवेव आधारित टीवी स्टेशन की स्थापना की गई। |
1956 |
भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी। |
1964 |
कैलिफोर्निया आधिकारिक रूप से अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत बना। |
1968 |
भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण किया गया। |
1997 |
ब्रिटेन की राजकुमारी डायना और उनके प्रेमी डोडी अल-फायद पेरिस में एक कार दुर्घटना में मारे गए। उनकी कार एक फुटपाथ से जा टकराई थी। उस समय डायना की उम्र सिर्फ 36 साल थी। |
1998 |
उत्तरी कोरिया ने जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा। |
2005 |
ईराक की राजधानी बगदाद में अल-आईम्माह पुल पर मची भगदड़ में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। |
2010 |
इराक़ में 2003 से जारी अमरीकी सैन्य अतिक्रमण आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया गया। |