पुस्तक मांगने हेतु पुस्तक विक्रेता को पत्र

पुस्तक मांगने हेतु पुस्तक विक्रेता को पत्र

विकास नगर ,
नयी दिल्ली
दिनांक – ०२/०३/२०१७

सेवा में ,
मैनेज़र महोदय ,
नवभारत प्रकाशन केंद्र ,
मेरठ

विषय – पुस्तक मांगने हेतु  पत्र 

महोदय ,
कृपया निम्नलिखित पुस्तकें उचित कमीशन काट कर वी.पी.पी. द्वारा शीघ्रातिशीघ्र भेजने का कष्ट करें . सौ रूपए मनीआडर द्वारा अग्रिम भेज रहा हूँ .

क्रम संख्या पुस्तक नाम लेखक प्रतियाँ
१. सत्यार्थ प्रकाश महर्षि दयानंद
२. रामचरितमानस गोस्वामी तुलसीदास
३. बालकों की बातें ओमप्रकाश त्यागी
४. साकेत मैथिलीशरण गुप्त
५. कामायनी जयशंकर प्रसाद १०

 

सधन्यवाद

भवदीय

रमेश सिंह