वचन

वचन

वचन :- संज्ञाशब्दकेजिसरूपसेयहज्ञातहोकिवहएककेलिएप्रयुक्तहुआहैयाएकसेअधिककेलिए , उसेवचनकहतेहै।


वचन के प्रकार :- वचन के दो भेद होते है :-
१.एकवचन २.बहुवचन

.एकवचन :- जिस शब्द से एक ही व्यक्ति या वस्तु का बोध हो ,उसे एकवचन कहते है। जैसे – लड़का ,पुस्तक ,केला,गमला ,चूहा ,तोता आदि।


२.बहुवचन :- जिस शब्द से एक से अधिक संख्या का बोध हो,उसे बहुवचन कहते है। जैसे- लड़के ,पुस्तके,केले,गमले,चूहे ,तोते आदि।


एकवचन से बहुवचन बनाने के नियम :-

१.आकारांत पुलिंग शब्दों के ‘आ’ को ‘ए’ कर देते है । जैसे –

एकवचन ——————–बहुवचन
लड़का …………………………………लड़के
घोड़ा …………………………………..घोडे
बेटा …………………………………..बेटे
मुर्गा ………………………………….मुर्गे
कपड़ा ……………………………….कपड़े


२.अकारांत स्त्रीलिंग शब्दों में ‘अ’ को ‘एँ ‘ कर देते है। जैसे –
एकवचन ——————–बहुवचन
बात ………………………………….बातें
रात ………………………………..रातें
आँख ……………………………..आखें
पुस्तक …………………………पुस्तकें

३.या अंत वाले स्त्रीलिंग शब्दों में ‘या’ को ‘याँ’ कर देते है। जैसे –
चिडिया ………………………चिडियाँ
डिबिया ………………………डिबियाँ
गुडिया ………………………..गुडियाँ
चुहिया ……………………….चुहियाँ

४.आकारांत स्त्रीलिंग शब्दों के आगे ‘एँ’ लगा देते है। जैसे :-
कन्या …………………….कन्याएँ
माता …………………….माताएँ
भुजा …………………….भुजाएँ
पत्रिका ………………….पत्रिकाएँ

५.इकारांत स्त्रीलिंग शब्दों में या लगा देते है। जैसे –
जाति……………………….जातियाँ
रीति ………………………..रीतियाँ
नदी …………………………नदियाँ
लड़की……………………..लड़कियाँ

६.स्त्रीलिंग शब्दों में अन्तिम उ,ऊ में ए जोड़कर दीर्घ ऊ का हस्व हो जाता है। जैसे –
वस्तु ……………………वस्तुएँ
गौ ……………………….गौएँ
बहु ……………………..बहुएँ

७.कुछ शब्दों में गुण,वर्ण ,भाव आदि शब्द लगाकर बहुवचन बनाया जाता है। जैसे-

व्यापारी ……………………व्यापारीगण
मित्र ………………………..मित्रवर्ग
सुधी ………………………सुधिजन
 

नोट – कुछ शब्द दोनों वचनों में एक जैसे रहते है। जैसे -पिता,योद्धा,चाचा ,मित्र,फल,बाज़ार,अध्यापक,फूल,छात्र ,दादा,राजा,विद्यार्थी आदि।

हिंदी व्याकरण 

हिन्दी वर्णमाला | भाषा ,लिपि और व्याकरण | संज्ञा | सर्वनाम | वचन | लिंग | क्रियाविशेषण | कारक | काल | समास | अलंकारपर्यायवाची | क्रियाविशेषण | विलोम शब्द | समुच्चयबोधक | सम्बन्धबोधक | विस्मयादिबोधक अव्यय | अनेक शब्दों के एक शब्द | प्रत्ययहिंदी संख्या | मुहावरेसंधि | उपसर्ग |
समरूप भिन्नार्थक शब्द | अव्ययतत्सम और तद्भव शब्द | रसछंद