भारत की 10 सबसे बड़ी नदियां

भारत में नदियों को एक ख़ास दर्जा दिया जाता है, यहाँ नदियों को धर्म और आस्था से भी जोड़ कर देखा जाता है । आज हम आपको भारत की 10 सबसे बड़ी नदियों के बारे में बताएँगे । तो आइये जानते हैं कौन कौनसी हैं भारत की सबसे बड़ी नदियां और क्या हैं उनकी विशेषताएं ।

  1. सिन्धु नदी: सिन्धु नदी एशिया की सबसे बड़ी नदियों में से एक है जिसका उद्गम उत्तर भारत मे हिमालयो से होता है। इस नदी की लम्बाई है करीब 2900 किलोमीटर।
  2. ब्रम्हपुत्र नदी: ब्रम्हपुत्र नदी का नाम एक देव पर रखा गया था जिसका मतलब है ब्रम्ह का पुत्र। ये नदी तिब्बत से निकलती है जिसकी कुल लम्बाई है करीब 2900 किलोमीटर। ब्रम्हपुत्र नदी भारत को बांग्लादेश और चीन से जोड़ती हुई बहती है।
  3. गंगा नदी: गंगा नदी का भारतीय इतिहास में बहुत महत्व है। गंगा नदी को सबसे पवित्र नदी माना गया है जिसकी लम्बाई है करीब 2510 किलोमीटर। गंगा नदी गंगोत्री से निकलती है और माना जाता है इसका पानी इतना पवित्र है की ये कभी ख़राब नहीं होता और लोग इसे भरकर अपने घर में रखते हैं।
  4. गोदावरी नदी: गोदावरी नदी महाराष्ट्र के त्रम्बक पर्वत से निकलती है जो करीब 1450 किलोमीटर लम्बी है। यह नदी महाराष्ट्र से निकलकर तेलंगाना और आन्ध्रप्रदेश से होते हुये बंगाल की खाडी मे जाकर मिलती है। गोदावरी नदी भी काफी पवित्र नदी मानी जाती है। तेलगु के “गोद” शब्द से इस नदी का नाम रखा गया है जिसका मतलब होता है मर्यादा।
  5. नर्मदा नदी: मध्यप्रदेश मे अमरकंटक के पहाडो से निकलती नर्मदा नदी की कुल लम्बाई है करीब 1290 किलोमीटर। नर्मदा नदी अमरकंटक से निकलकर महाराष्ट्र से होती हुई अरब सागर मे जाकर मिलती है।
  6. कृष्णा नदी: कृष्णा नदी का उद्गम महाराष्ट्र के एक गांव से होता है। करीब 1290 किलोमीटर लम्बी ये नदी महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश से होकर गुजरती है। इन चारों राज्यों में सिंचाई के लिए कृष्णा नदी का पानी की इस्तेमाल किया जाता है। कृष्णा नदी महाबलेश्वर की पहाडियो से निकलकर बंगाल की खाडी मे जाकर मिलती है।
  7. यमुना नदी: यमुना नदी उत्तराखंड के यमनोत्री ग्लेशियर से निकलकर हरियाणा की सीमा से होते दिल्ली और आगरा होते हुये इलाहाबाद मे गंगा नदी से मिलती है। ये नदी करीब 1211 किलोमीटर लम्बी है।
  8. महानदी: महानदी छत्तीसगढ रायपुर के पास स्थित सिहावा की पहाडियो से निकलती है जिसमे कई नदियों का संगम होता है और इसी कारण इसे महानदी कहा जाता है। इस नदी की कुल लम्बाई है करीब 890 किलोमीटर।
  9. कावेरी नदी: कावेरी नदी ब्रम्हगिरी के पहाडो निकलती है और कर्नाटक और तमिलनाडू से होती हुई बंगाल की खाडी मे जाकर मिलती है। कावेरी नदी की कुल लम्बाई है करीब 760 किलोमीटर।
  10. ताप्ती नदी: ताप्ती नदी का उद्गम मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से होता है जो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात से होकर गुजरती हुई अरब सागर मे खम्बात की खाडी में जाकर मिलती है। ताप्ती नदी की कुल लम्बाई है करीब 720 किलोमीटर।